बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ सुभाष लव्हाले के मार्गदर्शन में पर्यावरण दिवस मनाया गया।
जिसमें रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा पौधे के संरक्षण की शपथ ली गयी।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ जीपी साहू ने कहा कि हम पौधे लगाते है या पौधों की सुरक्षा करते है और
वे जब वे वृक्ष बन जाते हैं तो हम स्वयं का, अपने परिवार का और साथ ही पूरे विश्व का भला करते हैं। श्री साहू
ने ग्लोबल वार्मिंग के विषय में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ एसबी हसन, प्रो ओमप्रकाश
खत्री, डॉ हेमंत वर्मा, डॉ रमाकांत जोशी, प्रो निरापुरे, प्रो दिनेश लिखितकर, डॉ अल्का पांडे, प्रो हिमशिखा राजपूत,
प्रो मुकुल चंदेल स्वयंसेवक प्रवीण परिहार, सोमचंद साहू, तरूण अम्बुलकर, निलेश चढोकार, विकास कोसे, अजय
इवने, शुभम गजभिये, विजय निम्बुलकर, कृष्णा पुंडे, अजीत कडोपे, रोहित कुमरे, देवेन्द्र धुर्वे आदि उपस्थित थे।



















