बैतूल। स्व’छ भारत अभियान अंतगत बैतूल शहर को नंबर 1 बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था बैतूल के स्वयंसेवकों द्वारा सुयोग कॉलोनी, विकास वार्ड को स्व’छ सुंदर बनाने के लिए गाजर घांस व पालीथिन इकट्ठा कर, झाडू लगाकर कॉलोनी की सफाई की। कालापाठा रोड के दोनो किनारो का कचरा भी साफ किया। कॉलोनी वासियों को समझाईश भी दी गई। संस्था द्वारा अत्याधिक गंदे कूड़-कचरे वाले स्थान की सफाई कर वहां जनसहयोग से बगीचा लगाने का निर्णय भी लिया गया। अभियान में वार्ड पार्षद श्रीमती विद्या जायसवाल, संस्था प्रशिक्षिका डॉ. अल्का पांडे, राजू सोनारे, श्रीमती नीरजा शर्मा, कल्पना शाह, अल्का बोरवनकर, रूपाली लिम्से, सुनंदा साहू, प्रवीण मालवी, धीरज हिरानी, अरूण जयसिंगपुरे, राजा साहू, डॉ. कसेरा, सतीश कुमार, विभा, प्रो. सुनील जैन, श्रीमती नीलम दुबे, जगदीश कुमार, लक्ष्मी श्रीवास्तव, खुशी जैन, लीची सलूजा, प्रणय शिरभाने, हरिहर बंजारे ने पूरे उत्साह के साथ अपना योगदान दिया।






















