बैतूल। आनन्द उत्सव कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिमोरी में कोरकू नृत्य एवं गीत से कोरकू भाषा में शौचालय बनाने का सन्देश एवं जंगल बचाने का सन्देश दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस दी गुप्ता ,कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह बग्गा उपस्थित थे । इस मौके पर प्रीतम सिंग मरकाम ,पंजाबराव गायकवाड़, शैलेन्द्र बिहारिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
























