बैतूल। शासकीय उ”ातर माध्यमिक शाला सेहरा में वार्षिक उत्सव प्राचार्य आरके चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ब”ाों ने पंजाबी,राजस्थानी आदि प्रांतों के लोकगीतों एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर श्री चौहान ने कहा हमारे देश में विभिन्न परंपराएं, रीति रिवाज, लोककलांए जरूर है। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ आदि संदेशात्मक विषय पर नाटकों का मंचन किया गया। फिर भी हमारे मन के तार एक जैसे हैं। कार्यक्रम का संचालन राजू बी आठनेरे ने व आभार डीपी गोलारे द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्राभारी संगीता आठनेरे, चिरोंजी पटेल, विजय गावंडे, कृष्णा हारोड़े, मनोहर लिल्लोरे,विजय कुमार मोरे, श्रीमती शर्मीला वरकड़े, रमेश पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।






















