बैतूल। मप्र युवा कांग्रेस के प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी व कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष विनोद डागा की सहमति से सोशल मीडिया के प्रदेश टीम समन्वयक चंचलेश व्यास द्वारा डिगम्बर पारधी को बैतूल जिला सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि निलय डागा, जिला कांग्रेस महासचिव नीरज सोनी, यूथ कांग्रेस लोकसभा महासचिव विजय पारधी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर, ब्लाक कांग्रेस कार्यवाह अध्यक्ष आमला सुभाष देशमुख सहित यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।





















