बैतूल। भारतीय युवा सेन समाज बैतूल का दिपावली मिलन समारोह तंरग लॉन बैतूल में भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष शिवनंदन श्रीवास, भारतीय युवा सेन समाज के जिला अध्यक्ष भीम जयसिंगपुरे, नगर अध्यक्ष संजु श्रीवास की उपस्थिति में और वरिष्ट समाजसेवी हरिराम उ”ासरे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर समाज के लोगों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर मतदान की शपथ ली। लक्ष्मीनारायण श्रीवास ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए युवा आगे आएं। उन्होने कहा कि आज समाज को युवाओं की आवश्यकता है उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इमरत लाल सोनपुरे ने कहा कि समाज के सभी पालकों को यह ध्यान रखना होगा कि वे अपने ब”ाों की शिक्षा में कोई कमी न हो पाए। उन्होने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज का उत्थान नहीं हो सकता है। रमेश बोरखड़े ने कहा कि हमें समाज के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अनिवार्य मतदान करना होगा। यशवंत सोनकपुरिया ने कहा कि यह देखकर अ’छा लग रहा है कि समाज की महिलाओं की भागीदारी आज बढ़ रही है और महिलाएं जागरूक हो रही हैं। कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल सोनपुरे ने आभार पूरनलाल रायपुरे ने व्यक्त किया। भारतीय महिला सेन समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमती शिखा भौरासे, पूजा श्रीवास,कला बाई नगदे, लता श्रीवास, अर्चना श्रीवास, शीला जयसिंगपुरे, नीतू श्रीवास, दीपमाला श्रीवास, दुर्गेश नंदनी रसोले, आशा उ”ासरे, मीरा झाड़पे, नवनीत श्रीवास, बाबा राव बुंदेवाल,ल’छु नगदे, रामप्रसाद मन्नासे, शैलेन्द्र श्रीवास,ओमप्रकाश श्रीवास, उदलप्रसाद जयसिंगपुरे, दिलीप सोनपुरे, मनीष बघेले, गौरव श्रीवास,भरत सेन, भरत झाड़पे, राजेश सोलंकी, श्याम कुरावले, श्याम श्रीवास, संजु नगदे, दिनेश देशकर, जितेन्द्र नगदे, कैलाश चौहान, विक्की नगदे, महेन्द्र कनेरकर, सुंदरलाल सोलंकी, संजय सरसोदे, जयपाल नरेले, दुर्गेश मदारपुरे, हरिओम सोनपुरे, भगवान दास बोरकर, प्रमोद अम्बुलकर, मनोज सरसोदे,मदन कुरावले, राधे खवादे, शशिकांत जयसिंगपुरे, हेमंत जयसिंगपुरे, सुरेश नगदे, पंकज श्रीवास, विशाल भौरासे, उत्तम बोरकर, विनोद जयसिंगपुरे, शिवम नौरिया, मिथलेश निवारे,रतन कुरावले, मुकेश जयसिंगपुरे आदि स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Betulcity.com





















