बैतूल। जेएच कॉलेज बैतूल की एनएसएस पुरूष एवं महिला इकाईयों ने एड्स दिवस पर विशाल रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डॉ. सतीश जैन ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल में संपन्न हुई। जहां एड्स जागरूकता पर भाषण और रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रवीण परिहार प्रथम व रांगोली प्रतियोगिता में जेएच कॉलेज तृतीय रहा। इस मौके पर सामाजिक न्याय चेतना कला पथक दल ने नशामुक्ति, एड्स जागरूता व स्व’छता पर लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जीपी साहू ने कहा कि नए सर्वे के मुताबिक भारत में एड्स के रोगियों की संख्या में कमी आ रही है। यह अ’छे संकेत हैं हमें इसे शुन्य तक ले जाना होगा। कायक्रम का संचालन निलेश चढ़ोकार द्वारा व आभार सोमचंद साहू ने किया। जिला संगठन डॉ. सुखदेव डोंगरे एवं डॉ. प्रगति डोंगरे ने भी छात्र-छात्राओं को संबोंधित किया। कार्यक्रम में स्नेहल सिकरवार,तरूण अम्बुलकर, योगेश मंडरे, मनीष धर्वे, मनी कुमार, शिवा बंसकार, कुणाल वाघमारे, ललीत तायवाड़े, रजनी साहू, ‘योति साहू, रेणु नायक, संगीता कनोजे, चेतना बोहरपी, गायत्री धुर्वे, श्रेया साबले, मिनाक्षी मानकर आदि उपस्थित थे।






















