बैतूल। अटल मानव समस्या निवारण समिति (अटल सेना) के तत्वावधान में रविवार को बीजासनी माता मंदिर, गंज बैतूल में महिलाओं का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम सपंन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की आरती के साथ हुआ जिसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को टीका लगाकर सुहागन होने की कामना की। जिसमें शहर के सभी वार्डो से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई। कार्यक्रम में आगे होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बीजासनी माता मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक शर्मा ने 5 फरवरी को पीताम्बरा माता की प्रतिमा की स्थापना पर्व पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के लिए आमंत्रित किया। अटल सेना अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा) ने 8 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं से आग्रह किया। सुनील हिराणी ने बताया कि 5 फरवरी को होने वाली भव्य शोभा यात्रा में हजारों कलश, आतिशबाजी, रोशनी आदि की जाएगी। कार्यक्रम में प्रीतिमा श्रीवास्तव, मंजु उपासे, दर्शना सोलंकी, श्रीमती चौकीकर, छाया प्रजापति, जमना सिहोरे, रानी अतुलकर, सुषमा मालवीय, प्रमीला साहू, ‘योति धुर्वे, सुधा शेल्के, नंदनी चौहान, नितीन अग्रवाल, तुलसीराम साहू, सुनील अहाके, श्रीमती वागदे्र, श्रीमती गुजरे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सूनील हिराणी ने एवं आभार राजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा व्यक्त किया गया। श्री हिराणी ने सभी से शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।























