बैतूल, दिनांक 19 मार्च 2013
जिले के नवागत कलेक्टर श्री राजेश प्रसाद मिश्र ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। जन सुनवाई में 107 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से 6 का तुरंत निराकरण किया गया। कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कुलेश, डिप्टी कलेक्टर श्री पी.सी.डेहरिया एवं श्री ए.आर.खान ने भी समस्याएं सुनीं।
समा. क्रमांक/53/239/03/2013
Betulcity.com



















